मैं काम करता हूं और वादों को पूरा करता हूं : गडकरी
28 Jan, 2019
1250
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मैं काम करता हूं और वादों को पूरा करता हूं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जो नेता लोगों को सपने दिखाते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते, जनता उनकी पिटाई करती है। मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री गडकरी ने कहा कि वह काम करते हैं और अपने वादों को पूरा करते हैं। यहां एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘लोग ऐसे नेताओं को पसंद करते हैं जो सपने दिखाते हैं। लेकिन अगर सपने सच नहीं हुए तो लोग उन नेताओं की पिटाई भी करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मैं सपने नहीं दिखाता बल्कि जो भी बात करता हूं उसे 100 प्रतिशत पूरा करता हूं।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी इसके पहले भी इस तरह का इशारा कर चुके हैं.