मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने किया नामंकन
संवाददता/in24 न्यूज़।
लोकसभा चुनाव 2019 में मुलायम सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। मुलायम सिंह यादव ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। अब तो देश के प्रधानमंत्री का फैसला लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। मैं तो एक बार फिर मैनपुरी से मैदान में हूं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने नामांकन के समय मैनपुरी कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सांसद तेजप्रताप यादव व धर्मेंद्र यादव भी साथ थे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें लेने के लिए समाजवादी पार्टी के रथ में सैफई से सवार होकर इटावा में उनके आवास सिविल लाइन पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद वह मुलायम सिंह यादव को साथ लेकर निकल गये। इससे पहले आज सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अग्रज मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और इनके बीच आधा घंटे तक उनके साथ चर्चा की। मुलायम सिंह के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े हुए थे। काफी दिनों बाद दोनों नेताओं के एक साथ शहर में आने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश था