मोदी की वापसी से ममता ने की पार्टी में फेरबदल
26 May, 2019
1127
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के संगठन में फेरबदल किए। इसके साथ ही बनर्जी ने पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली है। ममता ने अभिषेक से उन सारे जिलों की कमान वापस ले ली है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को यह जिम्मेदारी दे दी है। बनर्जी ने सभी उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब घंटे भर चली बैठक के बाद कहा कि हमने पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं। अच्छी टक्कर देने के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गयी हैं।