मोदी सरकार के ख़िलाफ़ शरद पवार का नया पैंतरा
23 Oct, 2018
1295
संवाददाता/in24 न्यूज़।
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये गैर बीजेपी पार्टियों ने गठबंधन पर जोर देना शुरू कर दिया है. एक निजी चैनल से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह राजनीति में गठबंधन के पक्षधर हैं और सभी राज्यों में गठबंधन चाहते हैं. पवार ने साफ़ किया की 2019 में गैर बीजेपी दलों को एक मंच पर लाने में उनकी मुख्य भूमिका होगी। राफेल को देश के लिए अच्छा लड़ाकू विमान बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी कीमत को लेकर लोगों के मन में जो भ्रम है, उसका समाधान होना चाहिए। इस दौरान सीबीआई विवाद को लेकर भी पवार ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए महागठबंधन को जरुरी बताते हुए एनसीपी प्रमुख ने कहा कि यूपी में एसपी-बीएसपी के साथ -साथ महाराष्ट्र में भी महागठबंधन होना चाहिए। 2019 लोकसभा चुनावों में अपनी भूमिका को अहम बताते हुए पवार ने दावा किया कि उनकी सभी पार्टियों से अच्छे संबंध हैं और 2019 में विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने में मेरी मुख्य भूमिका होगी। सीबीआई के भीतर मची रार को लेकर भी पवार ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। पवार ने दो टूक कहा कि अगर केंद्र की सरकार साफ-सुथरी होती तो ऐसे हालात पैदा नहीं होते। सीबीआई विवाद पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर भी पवार ने सवाल खड़े किए हैं.