यूपी में कांग्रेस की सभी ज़िला ईकाई भंग
24 Jun, 2019
1237
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी बदहाली देखकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश ने सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है. गौरतलब है की लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अपनी सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 52 सीटें हासिल की. इससे भी ज्यादा करारी हार तब मिली जब कांग्रेस यूपी में सिर्फ रायबरेली सीट बचा पाई. जबकि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा. उपचुनाव के लिए प्रत्येक सीट के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को संगठन फेरबदल का प्रभारी नियुक्त किया है.