योग दिवस पर राहुल ने जवानों का किया अनादर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्व योग दिवस पर विश्व के अनेक हिस्सों में लोगों ने योगाभ्यास किया तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवानों के साथ कुत्तों की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए जिस तरह उन्होंने न्यू इंडिया का कैप्शन दिया है उससे देश के सैनिकों का अनादर हुआ है. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें ट्वीट की है जिसमें सेना के जवान और आर्मी डॉग साथ में बैठकर योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीने व्यंगात्मक लहजे में लिखते हुए न्यू इंडिया का कैप्शन दिया है. गौरतलब है कि फोटो में दिखाई दे रहे कुत्ते 2 ऑर्मी डॉग यूनिट के हैं जो कि सेना के जवान के साथ योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनें हैं. सेना को शर्मशार करने वाले इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी को न सिर्फ विपक्षी दलों की ओर से बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने भी जबरदस्त ट्रोल करना शुरू कर दिया है.