Breaking News

रमज़ान में तरावीह की नमाज घर में ही करें : ओवैसी

18 Apr, 2020 799

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रमज़ान का पाक और मुक़द्दस त्यौहार इसी महीने की 25 अप्रैल से शुरू होने वाला है. इनदिनों लॉकडाउन के तहत लोग अपने घरों में हैं. मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने की मनाही है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रमजान के पवित्र माह के दौरान तरावीह घर में ही करने की अपील मुस्लिम समाज से की है। इससे पहले, इसी माह शबे-बारात के दौरान भी मुस्लिमों से मस्जिद और कब्रिस्‍तान के बजाय घर में ही इबादत करने की अपील की गई थी। दूसरे धर्म के लोगों से भी धार्मिक स्‍थलों पर एकत्रित न होने की अपील की गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस समय धार्मिक स्‍थलों को बंद रखा गया है और यहां लोगों को एकत्रित होने से रोकने के निर्देश हैं। लोगों के एकत्र होने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है। भारत में कोरोना से अब तक 452 लोगों की मौत हुई है, जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 13,835 हो गई है। सबसे ज्यादा इस महामारी से प्रभावित महाराष्ट्र हुआ है। एक तरफ जहां मृतकों की संख्या यहां बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना का संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है।

अन्य खबरे