Breaking News

रहा भी न जाए और सहा भी न जाए ?

20 Nov, 2019 972

संवाददाता/in24 न्यूज़.  महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के बीच नूरा कुश्ती मची हुई है जिसका असर केंद्र की राजनीति से लेकर संसद तक दिखाई दे रहा है. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की सीट सदन में बदल दी गई जिसके बाद राउत ने सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर आश्चर्य प्रकट किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ शिवसेना को आहत करने के लिए किया गया है. संजय राउत ने सभापति को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा कि मैं यह जानकर हैरान हूं कि, "राज्यसभा की सीट बदलकर तीसरी से पांचवी कतार में कर दी गई है किसी ने यह फैसला जानबूझकर शिवसेना की संवेदना को चोट पहुंचाने के लिए किया है" राउत ने अपने पत्र में साफ कर दिया है कि अभी शिवसेना के एनडीए से अलग होने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है ऐसे में यह फैसला समझ से परे है. उन्होंने इस घटना को राज्यसभा की गरिमा पर कुठाराघात बताया. शिवसेना सांसद संजय राउत ने सभापति से दोबारा पहली दूसरी या तीसरी पंक्ति में बैठने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा कि इन पंक्तियों के किसी एक में उनके बैठने की व्यवस्था कर सदन की मर्यादा बरकरार रखी जाए. गौरतलब है कि राज्यसभा में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था सभापति की मर्जी से होता है इस संबंध में नियम राज्यसभा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

अन्य खबरे