राजस्थान सरकार पर मंडराए संकट के बादल
12 Jul, 2020
783
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सियासत में कब क्या हो जाए इसे कहा नहीं जा सकता. कांग्रेस की तख्ता पलट मामले में उसे सत्ता से बाहर जाते देखा गया है. राजस्थान सरकार में आपसी कलह से नुकसान होने की सम्भावना बढ़ गई है. मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार को जिस तरह सत्ता से बाहर होना पड़ा, अब वैसा ही खतरा राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के समक्ष है. राजस्थान के बदलते सियासी समीकरण की जानकारी से अवगत करने सचिन पायलट आलाकमान के पास दिल्ली पहुंचे हैं. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को यदि सोनिया गांधी ने सही रेस्पॉन्स नहीं दिया तो हो सकता है पायलट भी कांग्रेस से अपना मोहभंग कर लें.