Breaking News

राज्यसभा से आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द

04 Dec, 2023 669

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा का निलंबन आज रद्द कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के प्रस्ताव पर इसे रद्द किया। सांसद राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था, मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है।

राघव चड्ढा ने निलंबन रद्द होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहते हैं। बता दें कि आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है।

अन्य खबरे