राज ठाकरे का 52वां जन्मदिन आज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी राज ठाकरे को शिवसेना के भावी नेता के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज वो अपनी खुद की पार्टी के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में अहम किरदार निभा रहे हैं। 14 जून 1968 को मुंबई में जन्मे राज ठाकरे का असली नाम स्वर राज श्रीकांत ठाकरे है।स्वर्गीय बालासाहब के भाई और राज के पिता श्रीकांत सीताराम ठाकरे एक संगीतकार हैं। राज की माताजी कुंदा और बालासाहब की पत्नी मीना ठाकरे सगी बहने थीं। वे बचपन से ही अपने चाचा की तरह ही कार्टूनिस्ट बनना चाहते थे। उन्होंने कई बार यह कहा कि, अगर वे राजनीति में नहीं होते तो वाल्ट डिजनी जैसा कार्टूनिस्ट बन जाते उन्हें कार्टून के अलावा फिल्म तथा फोटोग्राफी में भी दिलचस्पी है। वे कई नेताओं की मिमिक्री भी अच्छ तरह से कर लेते हैं। राज ठाकरे का बचपन मुंबई के दादर इलाके में बीता। यहीं के बालमोहन विद्यालय में उन्होंने स्कूली शिक्षा ली। राज को बचपन से ही पेंटिंग में रूचि थी। इसलिए उन्होंने जे.जे स्कूल आफ आर्ट से अपनी कॉलेज लाइफ शुरू की। यहीं से राज ने राजनीतिक जीवन में कदम रखा। उन्होंने भारतीय विद्यार्थी सेना, शिव उद्योग सेना जैसे, संगठनों का संचालन किया। उत्तर भारतीयों पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते राज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विवादित टिप्पणी करने को लेकर ऊपर कई दर्जन मामले देश की अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं। राज ठाकरे का बचपन मुंबई के दादर इलाके में बीता। यहीं के बालमोहन विद्यालय में उन्होंने स्कूली शिक्षा ली। राज को बचपन से ही पेंटिंग में रूचि थी। इसलिए उन्होंने जे.जे स्कूल आफ आर्ट से अपनी कॉलेज लाइफ शुरू की। यहीं से राज ने राजनीतिक जीवन में कदम रखा। उन्होंने भारतीय विद्यार्थी सेना, शिव उद्योग सेना जैसे, संगठनों का संचालन किया। उत्तर भारतीयों पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते राज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विवादित टिप्पणी करने को लेकर ऊपर कई दर्जन मामले देश की अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं। राज ने मराठी स्टेज आर्टिस्ट, फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मोहन वाघ की बेटी शर्मिला से शादी की है। उनके बेटे का नाम अमित और बेटी का नाम उर्वशी है।