Breaking News

रामपुर में 300 से ज्यादा ईवीएम खराब : अखिलेश

23 Apr, 2019 1111
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लोकसभा चुनाव में अक्सर लोगों को ईवीएम की खराबी की शिकायत करते देखा गया है. इसमें कई बड़े नेता भी शामिल हैं. मगर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत की है. अखिलेश ने आरोप लगाया है कि रामपुर में तकरीबन 300 से भी ज़्यादा ईवीएम ख़राब पाई गई हैं.  
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया,  पूरे भारत में ईवीएम :इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं। 

अन्य खबरे