Breaking News

राम कदम को लड़की ने दी चुनौती, छू कर दिखाओ

05 Sep, 2018 2670
संवाददाता/in24 न्यूज़। बीजेपी विधायक राम कदम के विवादित बयान पर पुणे की एक लड़की मिनाक्षी पाटिल ने निशाना साधा है। मिनाक्षी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वो मुंबई आ रही है कोई उसे छू कर तो दिखाए। राम कदम, बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। अमूमन वो सधे अंदाज में बयान देते हैं। लेकिन एक बयान के बाद वो हर किसी के निशाने पर आ गए। उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की किसी लड़की को पसंद करता है तो वो उसे भगाने में मदद करेंगे। लेकिन बयान पर बढ़ते हुए विवाद के बाद उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। ये बात अलग है कि पुणे की एक लड़की मिनाक्षी पाटिल ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें इतनी शक्ति हो तो वो उसे छू कर दिखाएं। राम कदम को चुनौती देते हुए मिनाक्षी कहती हैं कि आप के वक्तव्य से मराठी संस्कृति का अपमान हुआ है। वो आप की चुनौती को स्वीकार करती है। वो मुंबई आएगी और देखेगी कि आप क्या करते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वो कहती है कि आप जिस तरह से लड़कों के बीच बात कर रहे थे उससे साफ है कि आप के दिल में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। मिनाक्षी आगे कहती हैं कि ये समझ के बाहर है कि बड़े ओहदों पर लोग इस तरह की हल्की बाते क्यों करते हैं। बीजेपी विधायक राम कदम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़कों से कहते हैं कि वो उनके लिए लड़कियों का 'अपहरण' करेंगे। मुंबई के घाटकोपर से विधायक राम कदम का ये वीडियो जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले दही-हांडी आयोजन का है। अपने इस वीडियो से वो विवादों में आ गए हैं। मदद करने के लिए उन्होंने लड़कों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

अन्य खबरे