राहुल का बीजेपी पर हमला कहा- गुजरात मॉडल उद्योगपतियों के लिए है, गरीबों के लिए नहीं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भरूच की रैली में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि वोटिंग के दिन बीजेपी को करंट लगेगा. इसके साथ ही राहुल ने बिजली, पानी और किसानों की जमीन को लेकर गुजरात सरकार को घेरा है। आपको बता दे कि भरूच उनके दादा फिरोज गांधी का गृह जिला है, ये वो इलाका है जो किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ रह चूका है। रैली में राहुल ने गुजरात मॉडल पर हमला करते हुए कहा, गुजरात का मॉडल उद्योगपतियों के लिए है गरीबों के लिए नहीं, साथ ही उन्होंने बताया कि,गरीबों से जमीन, बिजली, पानी लो और उद्योगपतियों को दो यही मोदी जी का और विजय रुपाणी जी का गुजरात मॉडल है।
इतना ही नहीं अस्पताल भी उद्योगपतियों के पास है क्योंकि इलाज के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है और अगर पैसा नहीं तो इलाज भी नहीं किया जा सकता यही गुजरात मॉडल का असल मतलब है। आपके जेब में अगर पैसा नहीं है तो आपका कैंसर या दिल की बिमारी का इलाज नहीं होगा और पैसे खत्म होने के बाद आपको अस्पताल से निकालकर बाहर फेंक दिया जाएगा. यही गुजरात मॉडल है। आज गुजरात का हर समाज तकलीफ और गुस्से में है और यहां पानी की बड़ी समस्या है, यही हाल बिजली और जमीन का भी है। रैली में राहुल ने कांग्रेस में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर के साथ साथ पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और जिग्नेश का भी नाम लिया।
उन्होंने कहा, ‘’गुजरात में यही युवा आंदोलन कर रहे हैं. गुजरात में आज पांच-दस लोग ही खुश हैं औऱ वो उद्योगपति हैं। राहुल ने कहा कि उद्योगपतियों को किसानों की जमीन दे दी गई इसलिए शायद आज सड़क पर कहीं भी नैनो कार दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा,‘’गुजरात में 90 फीदसी कॉलेज बड़े उद्योगपतियों के हाथों में हैं और वहां पढ़ने के लिए 10 से 15 लाख तक कैपिटेशन फीस देनी पढ़ती है। यहां गुजरात में हजारों सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राहुल ने मेक इन इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में हर चीज पर मेड इन चाइना लिखा होता है इसलिए शायद मोदी जी भारतीयों को नहीं बल्कि चीन के युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।
चीन में हर रोज 50 हजार युवा को रोजगार दिया जाता है, जबकि भारत में मोदी जी का मेक इन इंडिया सिर्फ 450 युवाओं को रोजगार दे पाते है शायद इसलिए आज गुजरात में 30 लाख युवा बेरोजगार हैं। राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,‘’छोटे व्यापारी अपना काम कर रहे थे और ये लोग देश और गुजरात की रीढ़ की हड्डी है, लेकिन मोदी ने नोटबंदी कर दी और अब ये छोटे दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने बताया काला धन स्विस बैंकों में है और यह पूछता हूं कि तीन सालों में मोदी सरकार ने कितने स्विस बैंक खाते वालों को जेल भेजा है? इस नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्ता बिगड़ी।