राहुल योग करते तो चुनाव हारते : रामदेव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए मुंबई में कहा कि यदि राहुल गांधी योग करते तो चुनाव नहीं हारते। गौरतलब है कि योग गुरु रामदेव ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है। रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बड़े काम किये जाएंगे।
योग गुरु 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं।