लंदन में आंबेडकर के मकान को मोदी ने बनवाया स्मारक : योगी
07 May, 2019
1198
संवाददाता/in24 न्यूज़।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और बसपा पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर कोरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद लंदन में आंबेडकर के मकान को खरीदा और स्मारक बनवाकर वहां अनुसूचित जाति के बच्चों के लिये छात्रावास और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की। योगी ने आंबेडकरनगर में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि आंबेडकर का नाम तो बहुत लोगों ने लिया, लेकिन उनके मूल्यों और सिद्धांतों को सही मायने में किसी ने सम्मानजनक ढंग से आगे बढ़ाया तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही हैं।