Breaking News

लालू की जमानत याचिका खारिज

10 Apr, 2019 1254
संवाददाता/in24 न्यूज़.   
राजद प्रमुख और चारा घोटाले के प्रमुख आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से मन कर दिया है. जाहिर है लोकसभा चुनाव के इस माहौल में लालू के लिए यह एक बड़ा झटका है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि वह मामलों में यादव को जमानत देने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने यादव के 24 महीनों से जेल में होने की दलीलों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें दी गई 14 साल के जेल की सजा की तुलना में 24 महीना कुछ भी नहीं है।  

अन्य खबरे