Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीस का निधन

13 Sep, 2021 682

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लगातार कजोर पड़ती कांग्रेस को एक से एक झटके लगते जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नाडीस का लंबी बीमारी के बाद आज कर्नाटक के मेंगलुरु में निधन हो गया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर फर्नांडीस के निधन गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आस्कर फर्नांडीस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। वह कांग्रेस के एक दिग्गज नेता थे और सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच का हमारे समय की राजनीति पर गहरा असर है। कांग्रेस परिवार को उनकी सूझबूझ और मार्गदर्शन की कमी खलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अत्यंत विश्वास पात्र केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके फर्नांडीस 80 साल के थे। उन्हें जुलाई में कर्नाटक में मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि इनके निधन से कांग्रेस में मातम पसर गया है।

अन्य खबरे