विचारों की जंग में जीत मेरी ही होगी : निरहुआ
07 Apr, 2019
1200
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उन्होंने हमेशा मुश्किल डगर ही चुनी है और विचारों की इस जंग में जीत उनकी ही होगी। फिल्म जगत में निरहुआ के नाम से मशहूर यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनका कहना है कि अखिलेश भैया के खिलाफ उनकी लड़ाई दरअसल विचारों की जंग है। उन्हें विश्वास है कि वह इसमें जीत हासिल करेंगे।