Breaking News

शहीद पुलिस वालों के लिए अखिलेश यादव ने की एक-एक करोड़ के मुआवजे की मांग

03 Jul, 2020 868

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के परिवार को एक-एक करोड़ कामुआवजा देने की मांग की है. कानपुर में देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर पहुंची पुलिस टीम के सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। इसके साथ ही सपा ने कहा कि जंगलराज में यूपी हत्या प्रदेश बन गया है। सपा ने मुआवजे की मांग के साथ कहा कि घटना की जल्द से जल्द जांच हो. वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

अन्य खबरे