शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के ख़िलाफ़ याचिका दायर की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जिस तेजी से महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की सरकार बनी और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने उन्हें शपथ दिलाई उसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो वहीं अजित पवार उप मुख्यमंत्री बन गए. महाराष्ट्र में राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी है. तीनों दलों ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी दिल्ली पहुंच गए हैं. अवकाश होने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करती है या नहीं, इस बारे में थोड़ा इंतज़ार करना होगा.