Breaking News

शिवसेना सांसद संजय राऊत की तबियत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती

11 Nov, 2019 1434

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शिवसेना की सरकार बनेगी और शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा जैसे बयान देनेवाले शिवसेना सांसद संजय राऊत की तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत खराब हो गयी है. उन्‍हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब हो महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद खत्‍म नहीं हुआ, जिस कारण वहां अभी तक सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है. हालांकि भाजपा ने साफ कर दिया है कि वो सरकार नहीं बनायेगी. भाजपा के इनकार के बाद शिवसेना ने साफ कर दिया कि हर हाल में उसके नेतृत्‍व में महाराष्‍ट्र में सरकार बनेगी. इस बीच शिवसेना और एनसीपी चीफ शरद पवार के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. भाजपा नेता और महाराष्‍ट्र के कार्यकारी मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फणवीस रविवार को राज्‍यपाल से मिले और कहा कि चूंकि उनके पास सरकार बनाने इतना विधायकों का समर्थन नहीं है इसलिए उनकी पार्टी राज्‍य में सरकार नहीं बनाये. भाजपा के इनकार करने के बाद राज्‍यपाल ने दूसरी बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

अन्य खबरे