संसद में पीएम मोदी के खिलाफ राहुल ने अपने बयान को सही ठहराया
17 Feb, 2023
886
संवाददाता/in24 न्यूज़.
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े नोटिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना जवाब लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। उन्हें जवाब देने के लिए 15 फरवरी तक का वक्त दिया गया था। जवाब में राहुल ने अपने बयान को सही ठहराया। इसके लिए अलग-अलग कानूनों का हवाला दिया है। राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे पर पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए थे। बता दें कि संसद में स्पीकर ॐ बिरला ने राहुल के आपत्तिजनक बयानों के कुछ अंश रिकॉर्ड से हटा दिया थे।