Breaking News

सभी राज्य के प्रभारियों से राहुल ने मांगी रिपोर्ट

06 Jun, 2019 1083

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

कांग्रेस अपनी हार से धीरे-धीरे निकलने की कोशिश में लग गई है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद इस्तीफे के दौर से कांग्रेस अब आंतरिक मंथन की ओर बढ़ चली है। नाराज राहुल गांधी ने एक्शन मोड में आते हुए सभी राज्य के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करके रिपोर्ट बनाएंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी राहुल को रिपोर्ट सौंपेंगी। जिसको लेकर हार की वजहों के कारण तलाशने के मकसद से प्रियंका नेताओं से मुलाकत भी कर रही हैं।  

अन्य खबरे