Breaking News

सरकार अर्थव्यवस्था पर भरोसा बनाए : प्रियंका

07 Sep, 2019 1043

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने सरकार को सलाह दी है कि वह सौ दिन का जश्न मानाने के बदले अर्थव्यवस्था पर भरोसा बनाए.   30 मई 2019 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी. केंद्र की मोदी सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने जा रही है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी जश्म मना रही है. इस पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा कि जश्म मनाने के बजाये सरकार अर्थव्यवस्था पर भरोसा बनाए. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है, लेकिन ऑटो सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माइनिंग सेक्टर को तो ये जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा. हर सेक्टर से एक के बाद एक प्लांट बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं. उन्होंने आगे कहा, वक्त जश्न मनाने की बजाय अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने का है. क्या सरकार के पास ये सच स्वीकारने का साहस है?. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के बाद अगर सबसे बड़ी उपलब्धि की बात की जाए तो वो जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करना है. राष्ट्रवाद की दिशा में उठाए गए इस कदम का देश की जनता ने खुले दिल से स्वागत किया है. कुछ राजनीतिक दलों को अगर छोड़ दिया जाए तो सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक दलों ने और देश की जनता ने मुहर लगा दी है. 

अन्य खबरे