सांसद नवनीत राणा का लीलावती अस्पताल में हुआ एमआरआई स्कैन और फुल बॉडी चेकअप
07 May, 2022
721
संवाददाता/in24news
मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वाली निर्दलीय सांसद नवनीत राणा जेल से बाहर आ गई हैं. लेकिन जेल रिहा होने के बाद से ही वह बीमार चल रहीं हैं. बता दें कि अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में दर्द के साथ स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत की है. इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी एमआरआई जांच की गई. इसके साथ ही डॉक्टरों ने फुल बॉडी चेकअप भी किया. सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा 13 दिन तक जेल में रहे थे. जेल से रिहा होते ही नवनीत को मेडिकल चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल लाया गया था, यहां चेकअप के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया था. यहां सांसद नवनीत ने स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत का का जिक्र किया. इसके बाद उनकी एमआरआई जांच की गई.