सावरकर का अपमान करने वालों को पीटा जाना चाहिए: उद्धव ठाकरे
23 Aug, 2019
1079
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सावरकर का अपमान करने वालों को पीटा जाना चाहिए। यह कहना है शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का. गौरतलब है कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर का अपमान करने वालों को सरेआम पीटने की मांग की है. जो लोग वीर सावरकर में विश्वास नहीं करते हैं उन्हें सरेआम पीटना चाहिए. क्योंकि जो लोग ऐसे महान व्यक्तित्व के योगदान को मूल्य नहीं देते, उन्हें पीटा जाना चाहिए. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जो लोग वीर सावरकर पर विश्वास नहीं करते हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटना चाहिए, क्योंकि उन्हें भारत की स्वतंत्रता में वीर सावरकर के संघर्ष और महत्व का एहसास नहीं हुआ. यहां तक कि राहुल गांधी ने भी अतीत में वीर सावरकर का अपमान किया है.