Breaking News

सीएम उद्धव ठाकरे ने पदभार संभाला

29 Nov, 2019 1021

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में नवोदित सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पदभार संभाल लिया है. बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद मोर्चा संभाल लिया है. मुख्यमंत्री ने कल यानी गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी. एक दिन बाद शुक्रवार को उन्होंने पदभार संभाल लिया है. कर्मचारियों ने उनका जोरदार से स्वागत किया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है. पदभार संभालने के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास से संबंधित कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किए जाए. जनता के पैसों का बर्बादी ना हो इसके लिए पूरी सावधानी बरतें. 

अन्य खबरे