सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि आज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी की अनुभवी नेता सुषमा स्वराज की आज पहली पुण्यतिथि है. भाजपा की नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज पहली पुण्यतिथि है। छह अगस्त 2019 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। सुषमा की पहली डेथ एनिवर्सरी पर बेटी बांसुरी स्वराज ने अपनी मां को याद किया। उन्होंने सुषमा स्वराज की पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी। बांसुरी ने ट्वीट कर मंत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, या देवी सर्वभूतेषु मात्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम। यानी जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है। इसके अलावा बांसुरी ने लिखा, मां तुम हमेशा मेरे साथ मेरी शक्ति के रूप में हो। हे कृष्ण मेरी मां का ख्याल रखना। बता दें कि बीजेपी नेताओं के अलावा अन्य लोगों ने भी पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि दी है.