Breaking News

हरियाणा में एक ही होंगे उप-मुख्यमंत्री : रविशंकर

26 Oct, 2019 970

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मनोहरलाल खट्टर को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. चंडीगढ़ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान सामने आया है. उन्होंने ऐलान किया है कि हरियाणा में दो-दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर सरकार नहीं बनेगी, बल्कि राज्य में एक ही डिप्टी सीएम होंगे. हालांकि इस पद के लिए नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है. दरअसल इससे पहले बताया जा रहा था कि हरियाणा की नई सरकार में दो उपमुख्‍यमंत्री हो सकते हैं. एक उपमुख्‍यमंत्री बीजेपी से तो दूसरा जननायक जनता पार्टी से. इसमें जननायक जनता पार्टी की ओर से दुष्‍यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्‍नी नैना चौटाला का नाम सामने आ रहा था तो बीजेपी की ओर से अनिल विज का. लेकिन रविशंकर प्रसाद ने अब साफ कर दिया है कि हरियाणा में केवल एक ही उप मुख्यमंत्री होंगे.

अन्य खबरे