अब राम मंदिर निर्माण का काम जरूर होगा : शिवसेना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राम मंदिर के नाम पर शिवसेना और भाजपा का रिश्ता दुनिया ने देखा. शिवसेना ने अनेक बार भाजपा पर निशाना भी, मगर अब शिवसेना ने एकबार फिर राम मंदिर का मुद्दा छेड़ दिया है. गौरतलब है कि अब शिवसेना ने भाजपा को राम मंदिर के निर्माण की बात याद दिलाई है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि 2019 का जनादेश राम मंदिर के समर्थन में दिया गया है, ऐसे में अब राम मंदिर निर्माण का काम जरूर होगा. सामना में लिखा गया कि राम मंदिर का निर्माण अब होगा ही, ये वादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी किया है. सामना में कहा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए सैंकड़ों कारसेवकों ने बलिदान दिया है. उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा. इसी के साथ सामना में विपक्ष पर तंज कसते हुए उनकी तुलना रावण, विभीषण और कंस से की गई. शिवसेना ने सामना में कहा कि चुनाव से पहले पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी लेकिन ऐसा सुप्रीम कोर्ट की सहमति के साथ होगा. उन्होंने कहा इससे सहमत है लेकिन कोर्ट को जनादेश को मानान चाहिए. सामना में कहा गया कि अब जल्द ही शिवसेना के विजयी सांसद अयोध्या जानेवाले हैं.