Breaking News

मुंबई : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजभवन में नए दरबार हॉल का किया उद्घाटन

12 Feb, 2022 651
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुंबई (mumbai) के राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के राजयपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मेयर किशोरी पेडनेकर सहित अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
 
 
इस मौके पर कोविंद ने कहा कि, एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजभवन जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। लोकतंत्र में ‘दरबार’ सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता को बढ़ावा देता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने यहां राजभवन (Raj Bhavan) में नवनिर्मित दरबार हॉल (Darbar Hall) के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आज के संदर्भ में ‘दरबार हॉल’ लोकतंत्र का नया प्रतीक बन गया है और राजभवन लोक कल्याणकारी गतिविधियों का केंद्र होगा।
 
 
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी के गीत अमर हैं, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। आगे कहा कि लता दीदी सादगी के साथ रहती थीं, वह शांत स्वभाव की थीं। उनकी स्मृति हमारे मन में बनी रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
 
 
दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपने चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जिस दरबार हॉल का राष्ट्रपति ने उद्घाटन किया है, उसमें 750 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल का उद्घाटन पिछले साल ही होना था, लेकिन उसी दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया, जिस कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

अन्य खबरे