एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने अपने नाम से पति भूषण कुमार का सरनेम हटाया
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और उनकी बीवी एक्ट्रेस दिव्या खोसला के तलाक की खबरों के अब खबर है कि दिव्या ने पति भूषण कुमार का सरनेम अपने नाम से हटा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज को अनफॉलो कर दिया है। ये देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की शादी को करीब 19 साल हो चुके हैं और दिव्या के उठाए इस कदम ने सनसनी फैला दी है। वहीं, भूषण कुमार की टीम ने दोनों के अलग होने की अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया है। टी सीरीज के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि दिव्या ने ज्योतिषीय वजह से ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका पर्सनल डिसीजन है और लोगों को उन्हें रिस्पेक्ट करना चाहिए। अपने नाम में एक्स्ट्रा एस (S) लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि ये भी उन्होंने ज्योतिषीय वजह से ही किया है। बता दें कि भले ही प्रवक्ता ने ये बात कही हो, पर यह संशय बना हुआ है कि दोनों के बीच के रिश्ते में ऐसा क्या हुआ है जिससे खटास आई है!