Breaking News

2024 में चुनाव नहीं होगा : साक्षी महाराज

17 Mar, 2019 1164

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने अपने नए बयां से सबको चौंका दिया है. उन्होंने कहा है कि 2019 में  मोदी की सुनामी  है और 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा कि  2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। 2014 में तो मोदी लहर थी लेकिन 2019 में मोदी नाम की सुनामी आई हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, कभी प्रियंका गांधी को राजनीति में ले आते हैं तो कभी गठबंधन हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में जागृति आयी है। हिन्दू जाग गया है। लोग जाग गये हैं। मैं संन्यासी हूं। मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा।    

अन्य खबरे