Breaking News

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की करारी हार, 236 सीटों पर जमानत जब्त

17 Nov, 2025 318

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। जन सुराज पार्टी ने 238 सीटों में से 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, जिन पत्रकारों और चुनाव विशेषज्ञों ने सोचा था कि जन सुराज पार्टी बिहार में एनडीए के भाग्य का फैसला करेगी, उनके लिए यहां कुछ आंकड़े हैं जिन पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 236 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हो गई। जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिली। पार्टी सिर्फ़ एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही। जन सुराज को 122 सीटों पर चौथा या उससे भी निचला स्थान मिला। 61 सीटों पर उसे कुल पड़े वोटों से भी कम वोट मिले। बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी को कुल 16.77 लाख वोट मिले और उसका वोट प्रतिशत 3.34 रहा।

इससे पहले, अमित मालवीय ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया था कि राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद वह चिंतित नहीं हैं। मालवीय ने सवाल किया कि राहुल गांधी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने में नाकाम क्यों रहे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, राहुल गांधी की 95 हार इसका प्रमाण हैं। राहुल गांधी को दो दशकों में 95 चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। 

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। एनडीए ने 202 सीटों पर शानदार जीत हासिल की। ​​पहली बार बिहार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई।
 

अन्य खबरे