Breaking News

चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में विपक्ष का मार्च, सत्याचा मार्च को मुंबई पुलिस से नहीं मिली इजाजत

01 Nov, 2025 133

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। दरअसल विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी और एमएनएस की तरफ से चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च किया गया। मुंबई के फैशन स्ट्रीट से लेकर बीएमसी तक ये मार्च निकाला गया  है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी वोट चोरी और इवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। और इसी को लेकर आज यह मोर्चा निकाला गया है जिसमें राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और एनसीपी एसपी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए है। 

हालांकि एमवीए के इस मोर्चे के लिए मुंबई पुलिस में परमिशन नहीं दी है बावजूद इसके विपक्ष आंदोलन करने रहा है। रैली के समाप्त होने के बाद बीएमसी मुख्यालय के पास मंच पर सभी नेताओं ने भाषण दिया। इस मोर्चे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राज ठाकरे की पार्टी उद्धव ठाकरे की पार्टी और कांग्रेस के समर्थक भी मोर्चे में शामिल हुए हालांकि कांग्रेस को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है। हालांकि इस मोर्चे में कांग्रेस का बैनर नहीं दिखाई दिया जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए है। 

हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्ता हथियाने के लिए विपक्ष एकजुट हुआ है। फेक नैरेटिव के तहत जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि जैसे लोकसभा में संविधान बदलने का फेक नैरेटिव चलाया था इस बार के होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में फर्जी मतदान का नैरेटिव चलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश हो रही है। 

मुंबई के गिरगांव चौपाटी में बीजेपी ने इस आंदोलन के विरोध में मोर्चा निकाला है। लेकिन एमवीए और एमएनएस के समर्थक बड़ी संख्या मोर्चे में शामिल हुए है। महाराष्ट्र में अभी तक स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सियासी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में चुनावों से पहले विपक्ष ने इस बार सरकार से ज्यादा चुनाव आयोग को अपने निशाने पर लिया है। फर्जी मतदान, वोट चोरी और फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 

वहीं मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ महाविकास आघाड़ी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विरोध प्रदर्शन रही है। जिसमें शिवसेना यूबीटी, एनसीपी एसपी, कांग्रेस, मनसे और वामपंथी दल शामिल है। इस विरोध प्रदर्शन में शरद पवार, उद्धव ठाकरे राज ठाकरे, विजय वडेट्टीवार, बालासाहेब थोराट, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड, आदित्य ठाकरे और  अमित ठाकरे समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल है। 

अन्य खबरे