Breaking News

देवेंद्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य को लगी है पनौती - राउत

16 Jun, 2025 255

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 
महाराष्ट्र और देश में आए दिन हो रहे हादसे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है  पुणे में इंद्रयानी नदी पर हुए पुल हादसे और मालवण में शिवाजी महाराज के स्टैच्यू के गिरने और अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने राज्य और देश में हुई हालही की घटनाओं को लेकर बीजेपी  के साथ गठबंधन वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे पनौती बताया है  संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब से देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं, तब से राज्य को पनौती लगी है। अहमदाबाद में जो हादसा हुआ, उसमें महाराष्ट्र के 15 से अधिक लोग मरे हैं । हालही में मालवण में शिवाजी महाराज का जो स्टैच्यू है,चबूतरा धंस गया है। 

       संजय राउत ने पुणे पुल हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुणे जिले में इंद्रायणी नदी का लोहे का पुल टूट गया। 100 से ज्यादा लोग पानी में बह गए। पुल बनाने के लिए सरकार ने पहले ही 8 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी, लेकिन सरकार के खजाने में पैसा नहीं है। इस तरह से एकाएक हादसों में लोग मारे जा रहे हैं। संजय राउत ने सरकार के मुआवजे के ऐलान पर भी सवाल उठाते हुए पूछा, आप 5-5 लाख रुपये देंगे। आप 5-5 लाख रुपये में गरीबों की जान का सौदा कर रहे हैं? जो विमान हादसे में मरे हैं उनको एक करोड़ दे रहे हैं और पुल हादसे में मरने वालों को पांच लाख दे रहे हैं उनकी जन और इनकी जान में क्या अंतर है। ..

अन्य खबरे