Breaking News

अब ज़ेड कैटेगरी के प्रोटेक्शन में रहेंगे सौरव गांगुली

17 May, 2023 550

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की सुरक्षा में इजाफा कर दिया है। अब  उन्हें जेड श्रेणी (Z category) की सुरक्षा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कोई मांग नहीं की गई थी। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (Mamta Banerjee government) ने खुद की इस मामले पर संज्ञान लिया और इसे अपग्रेड करने का फैसला किया है। सौरव गांगुली इन दिनों आईपीएल (IPL) में व्यस्त हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े हुए हैं। वह डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में हैं। सौरव गांगुली के सियासत में आने के चर्चे पहले भी होते रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें भगवा पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दिया था। हालांकि, उन्होंने सियासी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया था। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से फिर उनके सियासत में आने के चर्चे होने लगे हैं। अब ममता बनर्जी की सरकार के द्वारा सुरक्षा बढ़ाने ने इस कयासबाजी को और तेज कर दिया है। बता दें कि सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के साथ देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

अन्य खबरे