Breaking News

आईपीएल से आउट हुए मलिंगा

03 Sep, 2020 808

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरेश रैना के आईपीएल से पहले ही स्वदेश लौट आने के बाद अब लसिथ मलिंगा का नाम सामने आया है कि वे आईपीएल से आउट हो गए हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलिया के तेज जेम्स पेटिनसन को लीग के आगामी 13वें सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। पेटिनसन को तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है। मलिंगा ने निजी कारणों का हवाला देकर लीग से अपना नाम वापस लिया है। चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने कहा कि मलिंगा वापस श्रीलंका में अपने परिवार के पास रहना चाहते हैं और इसी वजह से वह इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे। पेटिनसन इससे पहले 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। वह तीन सीजन तक फ्रेंचाइजी के साथ थे, लेकिन एक बार भी अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा कि जेम्स पेटिनसन इस सप्ताह के अंत में अबू धाबी में मुंबई इंडियंस परिवार में शामिल होंगे। जेम्स हमारे लिए सही फिट हैं और हमारे तेज गेंदबाजों के विकल्पों में शामिल हैं, खासकर उन परिस्थितियों के लिए जो हम इस सत्र में खेलेंगे। यानी मलिंगा के प्रशंसकों को इस बार के आईपीएल में मलिंगा के खेल से वंचित रहना पड़ेगा। 

अन्य खबरे