Breaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा

26 Jul, 2022 832

संवाददाता/in24 न्यूज़, 

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड एथलेटिक्स में सिल्वर जीतने वाले नीरज चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स मिस कर रहे हैं. भारत अक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करता है और टॉप-3 में अपनी जगह कन्फर्म करता है. इस बार हर किसी को उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है. लेकिन नीरज चोपड़ा ने खुद कन्फर्म किया है कि वह चोट की वजह से इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. 24 साल के नीरज चोपड़ा से देश को काफी उम्मीदें थीं, उन्होंने 2019 में ऑपरेशन करवाने के बाद ट्रैक पर वापसी की और उसके बाद से ही इतिहास रचे जा रहे हैं. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता और भारत की ओर से दूसरे ऐसे एथलीट बने जिन्होंने सिंगल पर्सन वाली कैटेगरी में गोल्ड जीता हो. इसके अलावा इसी हफ्ते नीरज चोपड़ा ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता. नीरज चोपड़ा 2003 के बाद पहले ऐसे भारतीय बने, जिन्होंने यहां कोई मेडल जीता. नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंका था और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा को प्रदर्शन में न देख पाने से उनके प्रशंसकों में निराशा है.  

अन्य खबरे