Breaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर 65 kg वर्ग में 286 kg उठाकर देश को दिलाया तीसरा पदक

27 Jul, 2026 55

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पदकों की झड़ी लग गई। तमिलनाडु के वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 kg वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को दिन का तीसरा पदक दिलाया। 26 साल के राजा ने स्नैच में 126kg और क्लीन एंड जर्क में 160kg उठाकर कुल 286kg का भार उठाया। इस परफॉर्मेंस के साथ वो पोडियम पर दूसरे नंबर पर रहे। 

गोल्ड मेडल मलेशिया के अनिल बिन दिन मुहम्मद ने जीता। उन्होंने 299 kg का नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर लगातार तीसरी बार CWG का खिताब अपने नाम किया। ब्रॉन्ज पापुआ न्यू गिनी के मुखिया बारू को मिला उन्होंने 282 kg उठाया। मेडल जीतने के बाद राजा ने कहा कि वो गोल्ड न जीत पाने से निराश हैं क्योंकि कोच विजय शर्मा को उनसे उम्मीद थी। उन्होंने ये जीत अपने माता-पिता और कोच को समर्पित की। राजा के लिए ये मेडल आसान नहीं था। 2019 में उनके एल्बो लिगामेंट में गंभीर चोट लग गई थी। फिर कोविड की वजह से रिहैब भी लेट हुआ। बर्मिंघम 2022 में भी वो टीम में जगह नहीं बना पाए थे। 

लेकिन 65kg कैटेगरी शुरू होने के बाद उन्होंने फिर से मेहनत की। 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 9वें स्थान के साथ उन्होंने वापसी के संकेत दिए थे। अब CWG में सिल्वर जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। राजा का ये मेडल ग्लासगो में भारत का दिन का तीसरा वेटलिफ्टिंग पदक था। इससे पहले मीराबाई चानू ने 48kg में गोल्ड और रिशिकांता सिंह ने 60kg में सिल्वर जीता था। 

अन्य खबरे