Breaking News

जैश ए मोहम्मद ने भारत में तहलका मचाने की धमकी दी

16 Sep, 2019 1172

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

जैश ए मोहम्मद ने भारत में तहलका मचाने की धमकी दी है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह बार-बार भारत से युद्ध करने की धमकी दे रहा है. यही नहीं पाकिस्तान इसके लिए आतंकियों का सहारा भी ले सकता है और पाकिस्तान आतंकी भारत में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं. अब आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने भारत के कई मंदिरों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर एक पत्र के जरिये मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी है. रविवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है. इस पत्र में जैन ने देश के कई मंदिरों को भी बम से उड़ाने की बात कही है. रोहतक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, हिंदी में लिखे गए इस पत्र को साधारण डाक के जरिये रोहतक की रेलवे पुलिस को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जो पत्र मिला है, उस पर मसूद अहमद के दस्तखत हैं. उन्होनें बताया कि उन्हें यह पत्र शनिवार को मिला था. जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर इससे पहले भी भारत में आतंकी हमले कराने की धमकी देता रहा है.

अन्य खबरे