Breaking News

पति की हत्या करनेवाली पत्नी प्रेमी के साथ गिरफ्तार

03 Sep, 2022 440

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अवैध प्रेम संबंधों  की वजह से एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। शुक्रवार को आरोपी पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने कत्ल को खुदकुशी का रूप देने की बहुत कोशिश की, लेकिन आखिरकार पकड़े ही गए। पूरी घटना बडवार थाना इलाके के सोनहत की है। डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि 12 जुलाई को सोनहत में भुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े (36 साल) की लाश फांसी से लटकती हुई मिली थी। दोपहर करीब 2 बजे घटना हुई थी। परिवार वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त सभी इसे आत्महत्या मानकर चल रहे थे। सोनहत पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार भी इस घटना को आत्महत्या मानकर ही चल रहा था, लेकिन इसमें तब नया मोड़ आ गया, जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में गला घोंटकर मारने और इसके बाद फांसी पर टांगने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के निर्देश पर जांच के लिए टीम बनाई गई। सबसे पहला शक पुलिस का मृतक भुनेश्वर की पत्नी प्रेमवती पर गया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाला गया, जिसमें सबसे ज्यादा बात अरुण कुमार राजवाड़े उर्फ पप्पू नाम के शख्स से की गई थी। पुलिस दोनों की कुंडली खंगालने में जुट गई। दोनों के बीच लंबी-लंबी बातचीत हुई थी, जिससे पुलिस का शक इन पर गहरा गया। पुलिस को अरुण के मोबाइल का लोकेशन रायपुर दिखा। तुरंत पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में लिया और कोरिया ले आई। बता दें कि अवैध प्रेम संबंध का अंत अक्सर बुरा होता है। 

अन्य खबरे