क्रिकेटर कपिलदेव पर बनी फिल्म 83 का पोस्टर हुआ जारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों के निर्माण में कुछ ज्यादा ही तेजी आ गई है. सचिन और अब कपिलदेव पर भी फिल्म बनकर तैयार है. जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि कपिलदेव की कप्तानी में 1983 में पहली बार विश्व कप क्रिकेट चैम्पियनशिप जीतने पर बन रही फिल्म 83 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में अभिनेता रणवीर सिंह कपिलदेव की हूबहू नटराज शॉट मारते दिख रहे हैं, इस शॉट को देखकर उनके फैन्स काफी रोमांटित व अचंभित नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह अभिनीत 83 के निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल पूरा कर लिया है. प्रशंसकों को फि़ल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु करते हुए नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसमें रणबीर सिंह टुनब्रिज वेल्स मैदान पर कपिल देव के प्रतिष्ठित नटराज पोज में नजऱ आ रहे है, जहाँ कपिल देव ने 1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे.