Breaking News

डॉगी के मरने से सदमें में हैं विराट और अनुष्का

06 May, 2020 1081

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दुनिया में कब किस्से दिल लग जाये और कब वह प्यारा बन जाए ये कहा नहीं जा सकता! बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बेहद सदमा लगा है कि उनका प्यारा डॉगी अब इस दुनिया में नहीं रहा. इसकी जानकारी विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस को दी. दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पैट डॉगी ब्रूनो अब इस दुनिया में नहीं रहे. विराट और अनुष्का ने इसकी जानकारी अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी. विराट कोहली ने लिखा- 'रेस्ट इन पीस ब्रूनो. तुम 11 साल हमारे साथ रहे, लेकिन तुम्हारे साथ हमारा जिंदगी भर का नाता है. आज तुम एक बेहतर जगह पर चले गए हो. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे. 'वहीं अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ' रेस्ट इन पीस ब्रूनों.'

अन्य खबरे