धोनी का छक्के लगानेवाला विश्व रिकॉर्ड इयोन मॉर्गन ने तोड़ा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनता है. महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे, जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है. इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। उन्होंने यह मुकाम आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में हासिल किया। द एजेस बाउल में खेले गए इस मैच में हालांकि इंग्लैंड को सात विकेट से हार मिली। मोर्गन ने इस मैच में 84 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल हैं। इंग्लैंड ने आयरलैंड के सामने 329 रनों का लक्ष्य था जिसे आयरलैंड ने एक गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके बाद उनका स्थान और भी महत्वपूर्ण हो गया है.