Breaking News

धोनी ने बचाई चिड़िया की जान

10 Jun, 2020 974

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को अपने फाॅर्महाउस में एक चिड़िया की जान बचाई। दरअसल, धोनी सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी काफी एक्टिव रहती हैं। वो धोनी के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार जीवा ने धोनी की फोटो शेयर की और बताया कि पापा धोनी ने कैसे एक चिड़िया की जान बचाई। चिड़िया अचेत और लगभग मरणासन्न थी। इंस्टाग्राम पर मंगलवार को धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने इस पंछी की फोटो शेयर की। चिड़िया को वापस बुलाने की जीवा की मासूम जिद पर साक्षी ने भी उसे मासूमियत से समझाया कि वह अब अपने घर वालों के पास चली गई है।

अन्य खबरे