Breaking News

धोनी संन्यास लो : बाबुल सुप्रियो

25 Oct, 2018 1756

संवाददाता/in24 न्यूज़।

 क्रिकेट के शानदार और कूल खिलाडी के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के कमज़ोर रन रेट को देखकर बीजेपी  और बॉलीवुड के सिंगर रहे बाबुल सुप्रियों ने संन्यास लेने की सलाह दी है. ग़ौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा वनडे मैच टाई पर खत्म हुआ. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 321 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम ने भी शाई होप की शानदार पारी की बदौलत इस स्कोर को छू लिया. इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 20 रन बनाए, उनके इस फॉर्म को देखकर पीएम मोदी के एक मंत्री ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी है. केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने धोनी की बल्लेबाजी से खफा होकर ट्वीट कर कहा, "धोनी आज जिस तरह से आउट हुए हैं, यह स्वीकार्य नहीं है. उनका बड़ा फैन होने के बावजूद मेरे दिमाग के किसी हिस्से में ये ख्याल आता है कि उन्हें अब अपने बारे में खुद जज कर यह तय करना चाहिए कि क्या अब गुडबाय कहने का समय आ गया है. मुझसे असहमति जताने के लिए आपका स्वागत है." 

अन्य खबरे