Breaking News

रहाणे की बेटी को तेंडुलकर की बधाई

08 Oct, 2019 1285

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की नवजात बेटी की तस्वीर देखकर सचिन तेंडुलकर ने बधाई दी है. गौरतलब है कि क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटी को जन्म दिया है. रहाणे ने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा हेलो. रहाणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया. उन्होंने 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी. दोनों पहली बार स्कूल में मिले थे. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी मजेदार ट्विट किया.  सचिन तेंडुलकर ने रहाणे को बधाई दी है. सचिन ने ट्वीट किया, राधिका और अजिंक्य को बहुत बधाई. पहली बार माता-पिता बनने का जो आनंद है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती. आप इसका पूरा आनंद लीजिए. डाइपर बदलने के नाइट वॉचमैन की नई भूमिका का आनंद उठाइए. सचिन के बधाई संदेश पर रहाणे ने लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद पाजी. जल्द ही आपसे कुछ टिप्स चाहिए.

अन्य खबरे