Breaking News

श्रीलंका में उत्तरी प्रांत के राज्यपाल बने मुरलीधरन

28 Nov, 2019 1203

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनानेवाले श्रीलंका के मशहूर पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को उत्तरी प्रांत का राज्यपाल बनाया गया है. गौरतलब है कि श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन राजनीति में अपने पहली पारी शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है. यह प्रांत तमिल बहुसंख्यक हैं. बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई राष्ट्रपति गौतबाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित कर ऑफर दिया था. 47 साल के पूर्व क्रिकेटर मुरलीधरन के नाम 133 टेस्ट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट संन्यास ले लिया था.

अन्य खबरे